आओ भुला दें गुजरी बातें , गुजरे लम्हे , गुजरे पल 
 तेज हवा में चिंदी-चिंदी हो कर उड़ गये गुजरे कल 
 लम्हा-लम्हा जी लो जीवन , समय पलट न आएगा 
 सुबह उगा जो तपता सूरज , शाम हुए जाता है ढल !
 पी लो अपनी आँख का आँसू , मोती बन कर टपकेगा 
 अगर जो छलका ,वहां फलक पर इन्द्रधनुष बन चमकेगा 
 कभी दुखों के बादल छायें , घबरा कर न रुक जाना 
 सुख का चंदा गहन रात में आसमान पर दमकेगा !

 
lamha lamha jee lo jeevan,samay palat n aayega
ReplyDeleteek sundar rachna
अनुकरणीय पंक्तियाँ..
ReplyDeleteBehad sundar rachana!
ReplyDeletebahut hi pyari poem hai... sath mein laga photo ekdum janch raha hai..:-)
ReplyDeleteवाह...प्रेरणाप्रद.. बहुत ही सुन्दर...
ReplyDeletesundar aasha ka sanchar karti rachna...
ReplyDeleteVery nice Aunty !!!
ReplyDeleteShukriya Manish....
Delete